{"_id":"61ddc805ca87cb1dc7620c65","slug":"jugaad-wasted-the-road-became-a-pond-etawah-news-knp67481370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ बेकार, सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ बेकार, सड़क बनी तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। लखना नया नहर पुल पार से इटावा जिला मुख्यालय तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ दिन पहले लोगों ने ईंटों और पाइपों के सहारे चलने योग्य बना दिया था, लेकिन लगातार बारिश होने से सड़क में जलभराव हो गया है।
पीडब्ल्यूडी के इस ओर कोई ध्यान न देने से फिर लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। लखना-चकरनगर मार्ग से नवादा खुर्दकला होकर इटावा जिला मुख्यालय तक जाने वाले शार्ट कट रास्ते पर लखना से घुसते ही सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि लोगों को निकलने में परेशानी होती है।
प्रदेश शासन द्वारा अक्तूबर से दिसंबर तक चलाए गए गड्ढ़ा मुक्त अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को सही करने की जहमत नहीं उठाई। समाजसेवी अवधेश तिवारी, गुड्डन परिहार, बृजेंद्र सिंह, रामवीर भदौरिया ने अपने निजी खर्चे पर सड़क पर ईंटों को डालकर और घरों के पानी की निकासी कराने के लिए पाइपलाइन डाली।
विज्ञापन
अभी चार दिन हुई झमाझम बारिश से फिर जलभराव हो गया। अब फिर से सड़क पर निकलना परेशानी का सबब बना हुआ है। अनुज चौहान ने बताया कि सड़क काफी दिनों से गड्ढ़ायुक्त बनी हुई है।
लखना बाजार करने आने वाले लोग इस सड़क पर चुटहिल होते रहते हैं। साथ ही लोगों के कपड़े भी गंदे हो रहे हैं। किसी जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग ने सड़क को बनवाने की जहमत नहीं उठाई।
बसैयाहार के दीपेश दुबे ने बताया कि इस सड़क पर कितनी बार सांसद, विधायक निकलकर गांवों में भ्रमण के लिए जा चुके हैं। मड़ौली गांव और नगला खजुरी में सड़क पर घरों के गंदे पानी की निकासी न होने से जलभराव बना रहता है।
स्कूल जाने वाले बच्चे और दर्जनों गांवों के लोग लखना बाजार करने आते समय दलदल में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।