फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   judicial officer sahiy 46 sankrimit

न्यायिक अधिकारी समेत 46 कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
judicial officer sahiy 46 sankrimit
फोटो संख्या 17 भरथना के गोविंद नगर में बेरिकेडिंग करते पालिकाकर्मी - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में रविवार को 46 और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक न्यायायिक अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। अन्य संक्रमितों में चार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं, इनमें दो पछायगांव थाने के सिपाही, एक बिठौली थाने का सिपाही व एक पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी शामिल है। इनके अलावा जिला जेल में चार और बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 4 दिन के अंदर यहां 109 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के पक्का बाग क्षेत्र में 5 साल के बच्चे समेत एक परिवार के 5 लोग संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति कुछ दिन पहले संक्रमित मिला था। रविवार को उनके परिवार का पांच साल के बच्चे के अलावा पड़ोस के एक परिवार के 5 सदस्य संक्रमित हो गए। लालपुरा में तीन लोग संक्रमित मिले। 25 साल की महिला एक निजी स्कूल के शिक्षिका है, जबकि 29 साल की उसकी भाभी और 11 साल का भतीजा संक्रमित मिला। फ्रेंड्स कालोनी में 26 साल की महिला संक्रमित पीएनबी बैंक कर्मी की पत्नी है। पंजाबी कालोनी में 55 साल की महिला और उसका 22 साल का बेटा संक्रमित मिला। महिला के पति पहले संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

बंगाली कालोनी में दो भाई संक्रमित मिले। 40 साल का व्यक्ति जिला कृषि कार्यालय में कार्यरत है, जबकि 33 साल का युवक है। एमएस पुरम कालोनी में 38 साल की महिला, बरहीपुरा में 23 साल का युवक, करमगंज में 58 साल का व्यक्ति, फ्रेंड्स कालोनी में 26-26 साल के दो युवक के अलावा अकालगंज की 50 साल की महिला, जिसके संक्रमित पति सैफई कोबिड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लुहन्ना तिराहा स्थित 24 साल की महिला, कामेत- बढ़पुरा का 60 साल का वृद्ध, गोपालपुरा-चकरनगर की 35 साल की महिला, कदमपुर की 23 साल की महिला, जगसौरा का 42 साल का युवक, बहरपुरा-लखना की 38 साल की महिला, नगला धर्म सिंह में 32 साल का युवक, मुकुंदपुरा-चौबिया में 26 साल का युवक, इकदिल में 24 साल की महिला, सैफई का 26 साल युवक, एक 14 साल का किशोर, 35 साल का युवक, 32 साल का युवक तथा बसरेहर में 5 साल की बालिका व 35 साल की महिला शामिल है।
भरथना में एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी व 23 वर्षीय बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। गोविंद नगर निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को नारायन कॉलेज कोविड अस्पताल भेजा गया। बैंक कर्मी को होम आइसोलेट किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया डॉ. सुरेश चंद्र व डॉ. आलोक यादव ने टीम के साथ परिवार के अन्य 5 सदस्यों के सैंपल लिए। मंडी रोड निवासी 23 वर्षीय युवक भरथना में प्राइवेट बैंक कर्मी है, उसे होम आइसोलेट किया गया है। नगर पालिका परिषद की और से आदित्य प्रताप सिंह संक्रमित मरीजों क घर व आसपास सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग करवाई। सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed