फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jmajm rain Juma body and soul

झमाझम बारिश से झूमा तन और मन

Mon, 17 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 17 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain Juma body and soul

जिले भर में सोमवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। दो

विज्ञापन
घंटे की बारिश से शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। गली मोहल्लों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटने भर तक पानी भर गया।

हालांकि इससे पब्लिक को परेशानी भी हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली।

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जिले में तेज बारिश की शुरुआत हो गई। दो घंटे की तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थित पैदा हो गई। शहर की सड़कें खुदी होने के कारण उन पर कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। उधर, लाइनपार क्षेत्र के अधिकांश मोहल्ला में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

शहर में नेबिल रोड पर घुटने भर तक पानी नजर आया। इसी तरह कटरा शमखेर खां और कटरा साहब खां में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि बारिश का पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया।

इटावा-सैफई मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज में पानी भरने से सैफई मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। कई वाहन पुल में भरे पानी में फंस गए। मजबूरी में लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।

शहर की प्रमुख सड़कों पर बारिश का पानी भरने से लोगों ने पुराना हाइवे की ओर रुख किया। इस कारण पुराना हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। पुराना हाइवे पर जाम लगने से कॉजी पेट्रोल पंप के पास क्यूआरटी के सिपाहियों ने मोर्चा संभाला।

तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आई साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद शाम को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब पहुंच गया। बारिश किसानों को खुशी दे गई। किसानों का कहना है कि बारिश ने फसलों को संजीवनी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed