{"_id":"6410b5e0880494025c03762d","slug":"jila-asptal-pathology-server-failed-etawha-news-c-12-1-122773-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का सर्वर ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का सर्वर ठप, मरीज परेशान
Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का सर्वर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ठप हो गया। इससे मरीजों को चार घंटे तक परेशान होना पड़ा। इस दौरान जांचें भी रुकी रहीं। सैंपल देने और जांच रिपोर्ट लेने वाले इंतजार में बैठे रहे।
इकदिल के प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे आए थे। लाइन में लगे थे लेकिन साढ़े आठ बजे पता चला कि सर्वर नहीं आ रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगे और फिर थककर बैठ गए। बकेवर से प्रभादेवी ने बताया कि करीब 25 किलोमीटर दूर से यहां जांच कराने आई थीं। सुबह करीब नौ बजे यहां आने के बाद लाइन में लगी थीं। जांच दोपहर 12 बजे तक नहीं हुई।
लैब इंचार्ज डॉ, नीतू द्विवेदी ने बताया कि सुबह 30 मिनट ही सर्वर आया और इसके बाद चला गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे सर्वर नहीं रहा। एक महीने में तीसरी बार है जब सर्वर के कारण समस्या आई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।