फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jewelry, cash stolen half a million

डेढ़ लाख की जेवर-नगदी चोरी

Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen half a million
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
गांव बनकटी खुर्द में बीती रात चोरों ने दो घरों में हाथ साफ किया। दोनों घरों में बक्सों का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी आदि उठा ले गए। दोनों घटनाओं में तकरीबन डेढ़ लाख की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बनकटी खुर्द निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र जीतूराम का परिवार की रविवार की रात सो रहा था। रात में किसी समय चोर पिछवाड़े से अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर जेवर व नगदी आदि चुरा ले गए।
विज्ञापन



यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी हरी राम शाक्य पुत्र छोटे लाल के घर में धावा बोला। यहां भी घर वाले सोते रहे और चोरों ने बक्सों का ताला तोड़कर जेवर व नकदी आदि चुरा लिया। दोनों घरों में सोमवार की सुबह घर वालों के जागने पर वारदात की जानकारी हुई। हरी राम ने बताया कि चोर उनके घर से बक्से में रखा 25 हजार रुपया नगद व एक सोने की चेन चुरा ले गए। वहीं दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनके घर से एक लाख कीमत के जेवर व नौ हजार रुपये नगद चोरी हुआ है।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दोनों घटनाओं की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। उधर, एक ही रात चोरी की दो वारदातों से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। गांव वालों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed