फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JE accused the contract worker of entering the office and assaulting him

Etawah News: जेई ने संविदाकर्मी पर दफ्तर में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए

Fri, 09 Jan 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
JE accused the contract worker of entering the office and assaulting him
इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित बिजली उपकेंद्र में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां तैनात अवर अभियंता राकेश कुमार ने एक संविदाकर्मी पर दफ्तर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित जेई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान संविदाकर्मी वहां पहुंचा और शोर-शराबा शुरू कर दिया। आरोप है कि संविदाकर्मी अपना स्थानांतरण रुकवाने के लिए जेई पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर हाथापाई को उतारू हो गया। तहरीर के मुताबिक जब जेई ने इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनका मोबाइल जमीन पर गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि संविदाकर्मी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि उसका ट्रांसफर नहीं रुका तो वह बिजली की लाइन नहीं चलने देगा और फाल्ट कर ट्रांसफार्मर फूंक देगा। इस घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष है। जेई के मुताबिक उन्होंने साक्ष्य के तौर पर घटना की वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। मामले में चार अन्य संविदा कर्मियों को गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed