{"_id":"69d6a0e3ccb7ceac770ec374","slug":"je-accused-of-illegal-recovery-and-power-cuts-investigation-begins-etawah-news-c-216-1-etw1004-140713-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अवैध वसूली और बिजली कटौती में घिरे जेई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अवैध वसूली और बिजली कटौती में घिरे जेई, जांच शुरू
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर क्षेत्र में तैनात जेई पर लगे गंभीर आरोपों के बाद बिजली निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली आपूर्ति में अनियमितता, रात के समय अवैध फैक्ट्रियों को सप्लाई देने और उपभोक्ताओं से धन उगाही के आरोपों की जांच करने बुधवार को उच्चाधिकारियों की टीम गांवों में पहुंची।
एक्सईएन कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है, जिसमें एसडीओ नवनीत कुमार और दिलीप साहू शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई जानबूझकर गांवों की कटौती कर रात में अवैध इकाइयों को बिजली देते हैं। साथ ही, छोटे कामों के लिए भी धन की मांग की जाती है।
जांच टीम ने भदेई काशीपुर, बसरेहर, खड़ौली, खरदूली और खुड़ीसर के ग्राम प्रधानों सहित अन्य शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं। एक्सईएन ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।