फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JCB on hold, outpost in-charge suspended

कब्जे पर चली जेसीबी, चौकी इंचार्ज निलंबित

Fri, 20 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
JCB on hold, outpost in-charge suspended
कछपुरा गांव में कब्जे को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सुनील दोहरे की हत्या के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाह के कब्जे पर बुलडोजर चला दिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने महेरा चुंगी चौकी इंचार्ज पवन कुमार को निलंबित भी कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी निवासी सुनील दोहरे की जमीन विवाद में बुधवार को सुंदरपुर गांव में कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी ने संजेश कुशवाहा, उसकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र शिवम, विशाल, विकास और बेटी शालिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संजेश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार विकास और विशाल की गिरफ्तारी के दबिशें दी जा रहीं हैं। संजेश का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजनीति में रसूख कायम करने की कोशिश में था संजेश
हिस्ट्रीशीटर संजेश कुमार दबंग है। उसने जमीनों पर कब्जा कर अच्छी संपत्ति बना ली है। अब राजनीतिक रसूख बनाने के प्रयास में लगा था। 2022 में बेटी शालिनी को सदर सीट से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ाने की तैयारी भी की थी। शालिनी का पर्चा खारिज हो गया। बैनर, पोस्टर और पंप्लेट छपवाकर लगवाए गए थे। संजेश अब बेटी को नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था। गाड़ी पर अध्यक्ष पद की भावी उम्मीदवार भी लिखवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा विकास भी है शातिर
संजेश कुमार का पुत्र विकास शातिर किस्म का है। वह पिता के काले कारनामों में पूरा सहयोग करता था। कुछ साल पहले दबिश देने गई पुलिस पार्टी पर पथराव भी कर दिया था। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। विरोध करने वालों के घर के बाहर विकास फायरिंग कर दहशत फैलाता था। उस पर करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed