फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jaundice patients increased with viral in the district hospital

Etawah News: जिला अस्पताल में वायरल के साथ पीलिया के मरीज बढ़े

Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jaundice patients increased with viral in the district hospital
इटावा। वायरल की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। डेंगू के संदिग्ध मरीजों के मिलने का क्रम भी बना हुआ है। शुक्रवार को 42 में से तीन संदिग्ध डेंगू मरीज मिले। लेकिन अब प्रदूषित पानी की वजह से लोग पीलिया से ग्रसित भी हो रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1310 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें करीब साढ़े आठ सौ मरीज वायरल और पेट संबंधी रोगों के रहे। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सवा तीन सौ से अधिक मरीजों ने खून की जांच कराई। इनमें 80 मरीजों ने मलेरिया की जांच कराई, लेकिन जांच रिपोर्ट में एक भी मलेरिया मरीज नहीं मिला। जबकि 42 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, इनमें डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले।
विज्ञापन

इनमें एआरटीओ कार्यालय के नजदीक रहने वाले अजय, सैफई क्षेत्र के दीपक यादव व उदी मोड़ की मोना शामिल हैं। अब तक 621 मरीज डेंगू की जांच करा चुके हैं, इनमें से डेंगू के 53 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डेंगू के पांच सदिग्ध मरीज भर्ती थे। जिला अस्पताल में तीन अगस्त से लेकर आठ सितंबर तक 621 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, इनमेंं से डेंगू के 53 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। जबकि सैफई में एलाइजा जांच में 12 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलिया के बढ़ते मरीजों के बारे में डॉ.शांतनु निगम ने बताया कि इन दिनों 20 प्रतिशत मरीज पीलिया के आ रहे हैं। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रदूषित पानी पीने, रखा और बासी खाना खाने से बचें। साथ तैलीय खाने से भी परहेज करें। बताया कि पीलिया कई वजह से हो सकता है। इसमें लगातार बिना बताए दवाएं खाना। कुछ बीमारियाें से भी पीलिया हो जाती है।
डॉ.शांतनु निगम ने बताया कि पीलिया से बचाव के लिए हरी सब्जियों का सेवन करें। इनमें मूली, लौकी, तौरई खाएं। पपीते का सेवन करें व गन्ने का जूस पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed