{"_id":"64cd569d52ff42f1bc0ef4d6","slug":"jaswantnagar-tops-in-the-state-in-disposal-of-public-grievances-etawha-news-c-216-1-etw1002-1399-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जनशिकायतों के निपटाने में जसवंतनगर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जनशिकायतों के निपटाने में जसवंतनगर प्रदेश में अव्वल
Sat, 05 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनग । प्रदेश सरकार को आम जनता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण करने में जुलाई माह में जसवंतनगर तहसील ने जिले में बाजी मारी है। शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करके तहसील को यह उपलब्धि हासिल हुई है।
एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार का आईजीआरएस स्तर पर एक पोर्टल है। इसके जरिए विभिन्न प्रकार के भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, जन शिकायत आदि से जुड़े मामलों की शिकायतों के निस्तारण की निगरानी शासन स्तर से कराई जाती है।
जुलाई माह में जसवंतनगर तहसील से संबंधित कुल 106 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन सभी शिकायतों को डीएम अवनीश राय के निर्देशन में जसवंतनगर तहसील प्रशासन ने निस्तारित करके प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यह शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री शिकायत कक्ष, भू माफिया शिकायत निवारण तथा राज्यपाल पोर्टल आदि पर लोगों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं। इन्हें डीएम इटावा के माध्यम से तहसील को निवारण के लिए भेजा जाता है। शिकायतों को लेकर 90 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी जाने वाली शिकायतों के निस्तारण पर निगाह रखने वाले पार्टल आईजीआरएस ने जिले के तीन थानों को जनशिकायतों के निवारण में प्रदेश में प्रथम स्थान दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा और सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान बताया है कि थाना जसवंतनगर, थाना बलरई और थाना बढ़पुरा के नाम यह उपलब्धि मिली है। इन थाना क्षेत्रों से क्रमश: जुलाई माह में जसवंतनगर क्षेत्र से 210, बलरई से 16 और बढ़पुरा से 72 शिकायतें मुख्यमंत्री को भेजी गई थीं। यह सभी शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल से संबंधित थानों को निस्तारण के लिए भेजी गई थीं। इन्हें इन थानों ने शत प्रतिशत निस्तारित किया है। संवाद