फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jain

घटयात्रा के साथ शुरू हुआ पंचकल्याणक महामहोत्सव

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
jain
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्घालुगण - फोटो : ETAWAH
इटावा। कुंडलपुर नगरी कुनैरा में भगवान महावीर जिन विंब पंचकल्याणक एवं गणधर प्रतिष्ठा महामहोत्सव गणाचार्य विराग सागर जी महाराज, इटावा गौरव आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज, मरसलगंज गौरव आचार्य सौभाग्य सागर एवं अचार्य विज्ञान भूषण जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को घटयात्रा के साथ हुई।
विज्ञापन

यात्रा कुनैरा मंदिर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ कुंडलपुर नगरी के रूप में सजकर तैयार हुए कुनैरा गांव पहुंची। सुबह सात बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, के बाद 7.30 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें 108 महिलाएं सिर पर कलश में जलकर भरकर चल रहीं थीं। रथों पर सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, यज्ञ नायक, भगवान के माता-पिता सहित अन्य इंद्रगण विराजमान थे। आचार्य संघ कुण्डलपुर नगरी पहुंचा, पूरी घटयात्रा का नेतृत्व आचार्य प्रमुख सागर स्वयं कर रहे थे। कुण्डलपुर नगरी पहुंचकर घटयात्रा के कलशों से भूमिशुद्धि प्रतिष्ठाचार्य राकेश जैन आगरा ने कराई।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे ध्वजारोहण जयवीर जैन, सुनीता जैन ने किया। दोपहर 12:30 बजे से सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नांदी विधान, मंडल प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, जाप्यानुष्ठान, श्रीजी अभिषेक एवं विधि संस्कार हुआ। दोपहर 2 बजे से गर्भवती महिलाओं के गर्भ संस्कार की विधि, माता त्रिशला की गोद भराई की गई। शाम छह बजे गुरुभक्ति आरती एवं शास्त्र प्रवचन सभा हुई। शाम 7 बजे से मनोज शर्मा दिल्ली ने सौधर्म इंद्र सभा लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सौधर्म इंद्र का आसन कंपायमान, धनपति कुबेर के आगमन और कुंडलपुर नगरी की रचना, रत्न वृष्टि, माता की सेवा, स्वप्न दर्शन, महाराज सिद्धार्थ का दरबार, सोलह स्वप्न का फलादेश के साथ छप्पन कुमारियों ने माता को भेंट समर्पित की। रात 11 बजे गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं हुईं। इस दौरान अध्यक्ष संजू जैन, मनोज जैन, बोनू जैन, अनिल जैन अहिंसा, उमाकांत जैन, राजू, मिथुन जैन, शुभम, जैन, रजत जैन, सुशील जैन, पिंटू जैन, राजीव जैन सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

कुण्डलपुर नगरी में प्रवेश करते आचार्य संघ

कुण्डलपुर नगरी में प्रवेश करते आचार्य संघ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed