फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jain

हस्तिनापुर नगरी में हुआ ऋषभदेव का आहार

Mon, 29 Nov 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
jain
ऋषभदेव को आहार कराते मुनि विहसंत सागर व राजा श्रेयांस। - फोटो : ETAWAH
इटावा। पंचकल्याणक गजरथ महामहोत्सव में रविवार को ज्ञान कल्याणक मनाया गया। सुबह महामुनिराज ऋषभदेव की आहार चर्या का मनोरम दृश्य दिखाया गया। आचार्य विराग सागर महाराज ने सभा में कहा महाराज ऋषभदेव दीक्षा लेते ही छ: माह का उपवास धारण कर ध्यानस्थ हो गए थे और 6 माह 13 दिन तक उनकी विधि नहीं मिली। हस्तिनापुर में ऋषभदेव का आहार हुआ।
विज्ञापन

पंचकल्याणक में सुबह प्रतिष्ठाचार्य अजित कुमार शास्त्री, पं. संदीप शास्त्री ने जिनाभिषेक, नित्यार्चना कराई। प्रवचन सभा आयोजित होने के साथ ही भगवान का आहार राजा श्रेयांस के द्वारा हुआ। वेदी व शिखर शुद्धि विधान सुबह 11 बजे शुरु हुआ। दोपहर में ज्ञान कल्याणक की अंतरंग क्रियाएं, श्रीजी की स्थापना, मंत्राराधना के साथ अन्य क्रियाएं हुई। शाम को संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम सरायशेख मंदिर की महिलाओं एवं कन्याओं ने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव का सोमवार को अंतिम दिन है। पंचकल्याणक का गजरथ यात्रा के साथ समापन होगा। जिसमें हाथियों पर सवार होकर इंद्रगण श्रीजी को लेकर भ्रमण करेंगे। मुनि विहसंत सागर के आहवान पर जैन समाज के लोगों ने संकल्प लिया जब तक गजरथ महोत्सव का समापन नहीं होगा वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे और पंचकल्याणक के अंतिम दिन गजरथ महोत्सव के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे : जिनाभिषेक, नित्यार्चना, जाप्यानुष्ठान।
सुबह 7 बजे : आदिकुमार भगवान को कैलाश पर्वत से निर्वाण की प्राप्ति, अग्निकुमार देवों द्वारा नखकेश संस्कार।
सुबह 9 बजे : आचार्य संघ के प्रवचन। अभिषेक मोक्ष कल्याणक पूजन, विश्वशांति महायज्ञ।
दोपहर 11 बजे : गजरथ यात्रा के साथ समापन होगा।
मुनि विहसंत सागर की प्रेरणा से बाह-जैतपुर मार्ग जैतपुरा में बन रहा अनुप्रेक्षा तीर्थ सपनों का तीर्थ होगा। जहां दुआ के साथ दवा और मानव सेवा हमेशा चालू रहेगी। विहसंत सागर भूमि पूजन कर चुके हैं। यहां मल्लिनाथ भगवान की सवा 19 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान होगी। इसके लिए दो वर्षीय बालक ने 108 बोरी सीमेंट दान किया, जबकि मैनपुरी से आए दोनों पैरों से दिव्यांग स्पर्श जैन ने भी 108 बोरी सीमेंट अपनी ओर से दान दी। इसके बाद दान करने वालों की भीड़ एकत्र होने लगी। वर्ष 2022 में पंचकल्याणक होने और भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमा फरवरी तक इटावा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed