{"_id":"5da8b1d28ebc3e93b65d6520","slug":"jail-etawha-news-knp520379466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में दर्द उठने पर बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में दर्द उठने पर बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
इटावा। सीने में दर्द की शिकायत पर बंदी को बुधवार रात को जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धोखाधड़ी के आरोप में तीन महीने से बंद औरैया निवासी इस युवक के खिलाफ उसके पिता ने ही धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
औरैया जिले के दिबियापुर कस्बा निवासी 22 साल का शशांक पढ़ा लिखा है और कानपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। पिता विजय शर्मा सेवानिवृत्त फौजी हैं। विजय के खिलाफ पिता ने गत जुलाई महीने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इसके चलते उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
जिला अस्पताल में भर्ती शशांक ने बताया कि वह तीन महीने से जेल में बंद हैं। गत बुधवार सुबह उसके सीने में दर्द उठा। जेल के अस्पताल में उसे दिखाया गया और दवा दी गई। शाम को फिर से दर्द उठने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि यह दर्द उसके पहले भी अक्सर उठता रहा है। खबर मिलने पर बंदी शशांक की मां उससे मिलने अस्पताल पहुंची और बेटे की खैर खबर ली। वह बोलने से कतराती रही। पूछने पर बताया कि उनके पति ने ही बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।