फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jagannath Rath Yatra will come out tomorrow

जगन्नाथ रथ यात्रा कल निकलेगी

Fri, 14 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Fri, 14 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra will come out tomorrow
जगन्नाथ रथ यात्रा की जानकारी देते इस्कॉन के इटावा प्रमुख अपरिमये - फोटो : अमर उजाला

इटावा। इस्कॉन द्वारा शहर में रविवार 16 अप्रैल को भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शहर भर में भ्रमण करेगी। यात्रा में रथ खींचने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचेंगे।

विज्ञापन

यह जानकारी शहर के एक होटल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इस्कॉन इटावा के प्रमुख अपरिमेय श्यामदास ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शहर में रविवार को निकाली जाएगी। सुबह 6:30 से सात बजे तक माया मैरिज होम में भगवान की आरती होगी।
विज्ञापन


आठ बजे तक हरिनाम संकीर्तन होगा। आठ बजे से छप्पन भोग होगा और 8:30 बजे से कथा होगी। 9:30 बजे से आरती होगी। दोपहर दो बजे से रथयात्रा शुरू होगी। रथ यात्रा मैरिज होम से शुरू होकर तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा, राजागंज, नगरपालिका चौराहा, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा, इस्कॉन प्रचार केंद्र, प्राचीन शिव मंदिर चौगुर्जी, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा शाम 7:30 बजे पक्क तालाब स्थित साईं मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का रथ खींचेंगे। इस दौरान लगभग एक दर्जन विदेशी श्रद्धालु रूस और अमेरिका से आएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन पर रात आठ बजे भंडारा होगा। प्रेसवार्ता में प्रमोद कुमार गुप्ता, सोमेश, विनय, रामू, देवेंद्र, अखिलेश, इंद्रदेव, विपिन, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed