{"_id":"69d158e5f5d56ae3f3036927","slug":"iti-youth-will-read-the-story-of-successful-entrepreneurs-etawah-news-c-216-1-etw1004-140421-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आईटीआई के युवा पढ़ेंगे सफल उद्यमियों की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आईटीआई के युवा पढ़ेंगे सफल उद्यमियों की गाथा
विज्ञापन
इटावा। अब आईटीआई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता का पाठ पढ़ाया जाएगा। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों की कहानी अब संस्थान के छात्र पढ़ेंगे। शासन के निर्देश पर जिले के सफल उद्यमियों की सूची तैयार कर प्रदेश स्तर पर भेजी जाएगी।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर स्वरोजगार की भावना जगाना है। अक्सर आईटीआई पास करने के बाद छात्र नौकरी की तलाश में भटकते हैं लेकिन अब उन्हें अपने ही वरिष्ठों (एलुमिनाई) की सफलता से प्रेरणा मिलेगी। शासन को भेजी जाने वाली इस सूची में उद्यमियों के नाम के साथ-साथ उनके व्यवसाय का टर्नओवर और उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर का पूरा विवरण शामिल होगा।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले के ऐसे पूर्व छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने आईटीआई से तकनीकी ज्ञान हासिल कर आज उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाई है। इन सफल उद्यमियों की कहानियों को न केवल प्रकाशित किया जाएगा, बल्कि वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों के बीच साझा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि अक्सर छात्र किताबी ज्ञान तो ले लेते हैं, लेकिन बाजार की चुनौतियों से घबराते हैं। प्रधानाचार्य का कहना है कि जब छात्र अपने ही संस्थान के किसी बड़े उद्यमी की कहानी पढ़ेंगे, तो उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा। इससे जिले के युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे प्रदेश की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनेंगे।