{"_id":"65bc0771877f6a50f709bbb4","slug":"it-is-very-important-to-understand-formulas-in-mathematics-etawha-news-c-216-1-etw1002-108266-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गणित में फार्मूलों को समझना बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गणित में फार्मूलों को समझना बेहद जरूरी
विज्ञापन
इटावा। गणित का पेपर बेहद स्कोरिंग और महत्वपूर्ण है। कुछ छात्रों के लिए यह सबसे कठिन होता है, वहीं कुछ के लिए सौ में सौ अंक दिलाने वाला विषय भी होता है। बस एक बार गणित की गणित यानी कैलकुलेशन समझने भर की देर है। एक बार गणित के फार्मूले को समझ गए तो यह विषय सबसे सरल लगेगा। कोई भी सवाल मिनटों में कर देंगे। छात्रों को अभ्यास के लिए मॉडल पेपर जरूर हल करने चाहिए।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा की गणित प्रवक्ता शमा परवीन बताती हैं कि गणित ही एक ऐसा विषय है जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाए जा सकते हैं। गणित व साइंस पढ़ने वालों छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान है। इंटर के 100 अंक के पेपर में सर्वाधिक 44 नंबर के प्रश्न कैलकुलश से होंगे। कैलकुलश की तैयारी जिसने अच्छे से की है उसे पास होने की चिंता नहीं करनी होगी। हालांकि गणित के विद्यार्थियों को पास होने की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। कहा कि आप जितना अभ्यास करेंगे, गणित आपको उतनी ही सरल लगेगी। परीक्षार्थियों को तनाव में रहने की जरूरत नहीं है। बस ईमानदारी से मेहनत करें। पढ़ाई में कोई शार्टकट नहीं होता।
अच्छे अंक हासिल करने के लिए सुझाव
- सूत्रों को रटने के स्थान पर उससे जुड़े सवालों का अभ्यास कर समझने का प्रयास करें।
- यदि कोई टाॅपिक समझ में नहीं आ रहा है तो किताबों में दिए गए उदाहरण से समझने का प्रयास करें।
- गणित में एक चैप्टर दूसरे से जुड़ा होता है। ऐसे में आप पहले वाला कोई चैप्टर छोड़ेंगे तो आगे के चैप्टर में आपको और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
- संबंध तथा फलन से 10 अंक के सवाल आ सकते हैं। परिभाषा को समझकर संबंधित प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
- तकनीक के इस युग में मोबाइल का उपयोग पढ़ाई में भी कर सकते हैं। यू-ट्यूब में चैप्टरवार तमाम वीडियो अपलोड हैं। ऐसे में अभ्यास करते समय कोई टाॅपिक न समझ में आए तो यू-ट्यूब का भी सहयोग ले सकते हैं।
- हमेशा अपने साॅल्यूशन को साफ-सुथरा रखें ताकि भ्रम की स्थिति न रहे।
- कलन इकाई का संपूर्ण अध्ययन करें। इसमें से कुल 44 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विद्यार्थी कॉलम
यदि आपको पाठ्यक्रम के किसी विषय या मनोवैज्ञानिक दृष्टि से कोई परेशानी आती है तो हमारे मोबाइल नंबर 9528031737 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं। इसका समाधान हम विषय विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।