फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   It is not necessary that the baby of the infected mother should also be positive.

जरूरी नहीं, संक्रमित मां का शिशु भी पॉजिटिव हो

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
It is not necessary that the baby of the infected mother should also be positive.
इटावा। यह जरूरी नहीं, कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी कोविड होगा। खासकर जब तक वह पेट में है, ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि कोविड संक्रमण इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। यदि महिला गर्भवती है और कोविड पॉजिटिव है या संक्रमित हो चुकी हैं, तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं।
विज्ञापन

कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए जागरूक, सचेत और सतर्क रहें। सदैव चिकित्सक के संपर्क में रहें और सुझावों का पालन करें। सलाह है कि गर्भवती महिलाएं अनावश्यक रूप से अस्पताल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोशिश करें चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श लें। गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य के मुकाबले कम होती है। लिहाजा गर्भवती महिलाएं अपने व बच्चे के भविष्य के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान दें।
कुछ भी छूने के बाद 40 सेकेंड तक साबुन से हाथ धो लें और मास्क लगाए रखें। सीएमओ ने बताया कि यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है, तब भी उसको स्तनपान कराना है।
बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए मास्क लगाकर ही स्तनपान कराना है। यह भी ध्यान रखें कि बच्चे के ऊपर किसी प्रकार की छींक या खांसी की ड्रॉपलेट न जाए।
बताया कि जिले में कोविड अस्पताल संचालित हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करें। कोविड पॉजिटिव महिलाओं को प्रसव के लिए कोविड अस्पताल ले जाने की व्यवस्था है।

यह करें
नियमित कोविड प्रोटोकाल अपनाएं, आंगन या अकेले रोज धूप में बैठें, बाजार का पका हुआ आहार न लें, बाहर से आया सामान सैनिटाइज करें, बाहर से लाए सामानों को तीन दिन बाद ही उपयोग में लाएं, जरूरी हो तभी ही घर से बाहर निकलें।
यह न करें
अनावश्यक अस्पताल न जाएं, ऑनलाइन परामर्श लेने की कोशिश करें, संभव हो तो घर पर ही सेंपल दें, नकारात्मक चर्चा में शामिल न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed