{"_id":"65e8bef5da7ee0f8ff007ae1","slug":"issue-of-unemployment-and-paper-leak-raised-in-youth-parliament-etawha-news-c-216-1-etw1002-109489-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवा संसद में उठा बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवा संसद में उठा बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा
विज्ञापन
इटावा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कर्म क्षेत्र डिग्री कॉलेज में कराए गए युवा संसद कार्यक्रम में पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा जोरदारी से उठाया गया। विपक्ष के सवालों पर सत्ता पक्ष ने पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और रोजगार बढ़ाने का डाटा देते हुए सभी आरोप निराधार बताए।
मंगलवार को कर्म क्षेत्र डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया, विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्णा और कर्म क्षेत्र डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शुरू हुए विपक्ष और पक्ष के संवाद में विपक्ष के अभिषेक कुमार ने कहा कि लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों समाप्त करके ठेका प्रथा चला रही है। सिर्फ राशन बांटने से ही सबका भला नहीं होगा, सरकार रोजगार पर बात करे।
इस पर सत्ता पक्ष से बोलते हुए मानस तिवारी ने कहा कि सरकार लगातार लोगों को उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे रोजगार के साथ ही लोग स्वरोजगार भी पा रहे हैं। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर हो या वाराणसी का भगवान विश्वनाथ मंदिर, सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विपक्ष ने पेपर लीक कराकर युवाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार इसमें कार्रवाई की जा रही है। पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार कराया गया है। पेपर को निरस्त भी किया गया है। यह सभी आरोप अनर्गल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कवि डॉक्टर राजीव राज, डॉ. पदमा त्रिपाठी, लेखाकार नेहरू युवा केंद्र इटावा श्रवण कुमार बाथम आदि मौजूद रहे।