फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ishita became treasurer in the first attempt

Etawah News: पहले ही प्रयास में इशिता बनीं कोषागार अधिकारी

Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ishita became treasurer in the first attempt
इटावा। प्रतिभा और दृढ़ निश्चय हो तो सफलता कदम चूमती है। इसे चरितार्थ किया है शहर के सिविल लाइंस निवासी इशिता सिंह ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में इशिता ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहराते हुए कोषागार अधिकारी का पद हासिल किया है।
विज्ञापन

इशिता सिंह कानपुर मंडल के पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह की बेटी हैं। बता दें कि डॉ. रिपुदमन सिंह लंबे समय तक जनपद के एकमात्र राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य रहे हैं। इशिता की माता भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। घर में शैक्षिक परिवेश होने के कारण इशिता का रुझान शुरू से ही पढ़ाई की ओर रहा। इशिता की प्रारंभिक शिक्षा शहर के एक निजी कॉलेज से हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इशिता ने बताया कि मुख्य परीक्षा के बाद उनका साक्षात्कार काफी प्रभावी रहा था, जिससे उन्हें चयन का पूरा भरोसा था। कामयाबी का श्रेय इशिता ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के सहयोग को दिया है। परिणाम घोषित होते ही उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed