फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   irregularity in shauchalaya construction notice to purwa pradhan

Etawah News: शौचालय अधूरे पर भुगतान पूरा, तत्कालीन प्रधान को नोटिस

Wed, 22 Feb 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
irregularity in shauchalaya construction notice to purwa pradhan
इटावा। ग्राम पंचायत कनौठा और आडरपुर में अधूरे शौचालयों का पूरा भुगतान करने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी से हुई शिकायत के बाद कराई गई जांच में अनियमितता मिलने पर कुनौठा के तत्कालीन प्रधान और आडरपुर के खंड प्रेरक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

महेवा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कुनौठा के गांव भिटारी निवासी असित कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान उदयवीर पद और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार और जिला ग्राम विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को जांच के आदेश दिए। 17 दिसंबर 2022 को जांच आख्या उपायुक्त की ओर से सौंपी गई। इसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2017-18 में 54 और 2018-19 में 162 शौचालयों का निर्माण कराया गया। जांच में बेटालाल, रामू और समीता के शौचालयों में छत नहीं मिली।
विज्ञापन

सुखवीर का शौचालय टूटा मिला। पांच लोग शौचालय का प्रयोग करते नहीं मिले। इनके शौचालयों में सामान भरा मिला। एक लाभार्थी के शौचालय की सीट टूटी मिली। ऐसे लोगों को भुगतान करने के बाद भी शौचालय या तो अपूर्ण मिला या फिर इनका इस्तेमाल होते नहीं मिला। उपायुक्त को जांच में एक लाख नौ हजार 50 रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग मिला। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी अवनीश राय की ओर से तत्कालीन प्रधान उदयवीर को नोटिस जारी करके सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर इस रकम की वसूली की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिओ टैगिंग में भी गड़बड़ी
इटावा। ताखा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत आडरपुर में शौचालय निर्माण और इनकी जिओ टैगिंग में गड़बड़ी मिली है। खंड प्रेरक को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है।
आडरपुर में बने शौचालयों की जांच के निर्देश 17 जनवरी 2023 को खंड प्रेरक प्रेम किशोर को दिए गए थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट में 24 शौचालयों के निर्माण की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि 10 शौचालय बने हैं। आठ निर्माणधीन हैं या फिर इनमें कमियां हैं। चार शौचालयों में सामान भरा मिला है। एक लाभार्थी के खाते में धनराशि नहीं पहुंची और एक लाभार्थी की मृत्यु हो चुकी है। जांच रिपोर्ट डीपीआरओ बनवारी सिंह तक पहुंची। इन शौचालयों की जिओ टैगिंग की जांच की गई तो पता चला कि अधूरे 14 शौचालयों पूर्ण दिखाया गया है। अब 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से एक लाख 68 हजार रुपये की धनराशि वसूलने और सेवा समाप्ति के लिए खंड प्रेरक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है। (ब्यूरो)



ग्राम पंचायत कुनौठा और आडरपुर में शौचालयों के निर्माण और इनकी जिओ टैगिंग में गड़बड़ी मिली है। कुनौठा के तत्कालीन प्रधान और आडरपुर के खंड प्रेरक को वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। इनसे जवाब भी मांगा गया है। - बनवारी सिंह, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed