{"_id":"5f317f368ebc3e411324b41a","slug":"irregular-power-cuts-who-should-complain-etawha-news-knp57616402","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में बिजली के संकट से घरों में रहना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में बिजली के संकट से घरों में रहना मुश्किल
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी फीडर से जुडे़ क्षेत्र के करीब दस हजार लोग अनियमित कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। उमस भरी गर्मी के बीच घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।
इटावा शहर के लाइनपार क्षेत्र में फ्रेंड्स कालोनी फीडर से विद्युत सप्लाई होती है। यहां के लोगों का कहना है कि विभाग के लोग मनमानी करते हैं। किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। फोन मिलाने पर भी सही जानकारी नहीं मिलती है।
अक्सर रात के समय बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी काटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आखिर कोई आदमी घर में कैसे रह सकता है। लोगों ने बताया कि जितनी देर बिजली आती है तो कम वोल्टेज की भी समस्या रहती है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि इटावा में बिजली की समस्या पर यहां के अधिकारियों से बात करना मुश्किल है।
शिकायतकर्ता का फोन उठाते ही नहीं है या फिर शिकायत से इनके अधिकारी कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों, ज्ञापनों आदि को आगे बढ़ाकर इतिश्री कर लेते हैं।
लोगों को शिकायत है एक सप्ताह से बिजली की स्थिति काफी खराब है।
यहां बच्चे बूढ़े महिलाएं गर्मी से बेहाल हैं। शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस है। बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरत पर प्रशासन की लापरवाही, अकर्मण्यता और संवेदनहीनता को कोसते रहते हैं।