फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Investigation is being conducted into the allegations against doctors and staff, no one will be spared: Deputy CM

डॉक्टरों और स्टाफ पर लगे आरोपों की कराई जा रही जांच, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : डिप्टी सीएम

Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation is being conducted into the allegations against doctors and staff, no one will be spared: Deputy CM
सैफई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टरों और स्टाफ की अभद्रता की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच कराई जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को मरीजों के लिए जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। उधर, कार्यक्रम में आए राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा मयंकेश्वर शरण सिंह ने आयुर्विज्ञान विवि में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को और अधिक इलाज देने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, एडीजी आलोक कुमार, आयुक्त कानपुर मंडल अमित कुमार गुप्ता, डीआईजी जोगेंद्र सिंह, डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





528 बेड का है सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : कुलपति
सैफई। मुख्यमंत्री को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि विश्वविद्यालय के तहत 1050 बेड क्रियाशील हैं। सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के प्रारंभ होने से 528 बेड बढ़ जाएंगे। इनमें से सामान्य बेड 336 व आईसीयू के 192 बेड हैं। वहीं, 13 ओटी बनी हुई हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 16 विभाग होंगे। इनमें कार्डियोलॉजी, सीवीटीएस, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, मेडिकल ऑकोलॉजी, सर्जिकल ऑकोलॉजी, एडोक्राइनोलॉजी, प्लाॅस्टिक सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, क्लीनिकल हीमाटोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed