फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Investigation found 10 dengue patients

Etawah News: जांच में डेंगू के 10 मरीज मिले

Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Investigation found 10 dengue patients
इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार को 55 मरीजों की डेंगू जांच हुई, इनमें डेंगू के 10 संदिग्ध मरीज मिले। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1155 मरीज आए। सोमवार की अपेक्षा करीब साढ़े पांच सौ मरीज कम आए।
विज्ञापन

मंगलवार को डेंगू जांच में प्रतीक कुमारी, भरथना रोड के मोमिन खान, रामनगर की दीपा, जय भारत कॉलोनी की अंशिका, यशोदा नगर की डोली, चितभवन के अभिषेक, उझियानी की उर्मिला, सुवनपुरा की प्रिया, कांकरपुर की कोमल व एकता कॉलोनी की एकता शामिल हैं। संक्रामक वार्ड में मंगलवार को डेंगू के 11 संदिग्ध मरीज भर्ती थे। जबकि शिशु एवं महिला वार्ड में बुखार से ग्रसित सात बच्चे व छह महिलाओं समेत 13 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार की अपेक्षा करीब साढ़े पांच सौ मरीज कम आए। इसकी वजह बुढ़वा मंगल पर्व होने की वजह रहा। दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों के पास काफी कम मरीज दिखाई दिए। बुखार के करीब पांच सौ मरीज आए, इनके अलावा पेट दर्द, सिरदर्द, डायरिया, त्वचा, नेत्र संबंधी रोगों के मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग चिकित्सक डॉ.पीके गुप्ता के अवकाश पर होने की वजह से डॉ.शादाब आलम ने करीब 110 बच्चे देखे। जबकि सबसे ज्यादा 250 मरीज डॉ. शांतनु व प्रशांत ने देखे। डॉ.सोनाली व अनामिका ने 155, डॉ.विकास राजपूत ने 88 मरीज देखे। शेष अन्य नाक, कान व गला, नेत्र, हड्डी,सर्जन आदि डॉक्टरों के पास मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed