फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Intoxicated in cold drink

Etawah News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated in cold drink
, 50 हजार किए पार, दिल्ली से गांव के लिए शनिवार रात बस से निकला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दिल्ली से प्राइवेट बस से बिधूना आ रहे युवक से रास्ते में दोस्ती करते हुए बगल में बैठे यात्री ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। थैले में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल पार करते हुए आरोपी रास्ते में उतर गया। रविवार तड़के जब बस बिधूना कस्बा में आकर रुकी तो पीड़ित युवक को होश आया। पैसे न देख वह दंग रह गया। बस चालक व अन्य लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा बेटालाल गुनौली निवासी मनोज कुमार पुत्र गंगाराम राजधानी दिल्ली के मुखर्जीनगर में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार रात वह बस से गांव आने के लिए बैठा था। रास्ते में उसके बगल में बैठे युवक ने झांसे में लेकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश हो जाने पर आरोपी ने 50 हजार रुपये की नगदी थैले से पार कर दी। बिधूना कस्बा में बस रुकने पर बस परिचालक ने पानी का छिड़काव करते हुए उसे होश में लाया। थैले में रुपये न देख वह दंग रह गया। बस चालक व अन्य लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अछल्दा सीएचसी में डा. गौरव कुमार ने उसका उपचार किया। इस संबंध में सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिलती है। यदि ऐसा कोई मामला है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed