{"_id":"69ab14c4e92e665eb3077c22","slug":"intermediate-student-hangs-herself-after-her-mother-disconnects-phone-call-etawah-news-c-216-1-etw1013-138842-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मां के फोन काटने के बाद फंदे से लटकी इंटर की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मां के फोन काटने के बाद फंदे से लटकी इंटर की छात्रा
विज्ञापन
फोटो 26:::छात्रा की मौत के बाद रोती-बिलखते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। फोन पर छात्रा बोली, मेरी एक बात सुन लो मां। इस पर मां ने कुछ देर बाद बात करने की बात कहकर फोन काट दिया। फिर छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोहन गांव की इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया। आत्महत्या करने वाली किशोरी 12 वीं की परीक्षा दे रही थी। पुलिस को आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस पेपर ठीक नहीं होने के बिंदु से भी जांच कर रही है।
माकिकपुर मोहन गांव निवासी पुष्पा देवी के तीन बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी वर्षा, दूसरे नंबर में मुस्कान व सबसे छोटी अवनी और छोटा भाई आरव है। मुस्कान 12 वीं की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार को बेटे की तबीयत खराब होने पर वह उसे लेकर एक अस्पताल गई थी। पुष्पा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर मुस्कान का फोन आया। उसने बात सुनने को कहा लेकिन बेटे को डॉक्टर से दिखाने के कारण उसने थोड़ी देर बाद बात करने की बात कही।
उसके बाद बेटी से उसका संपर्क नहीं हुआ। उधर मां को अपनी बात न बता पाने से नाराज बेटी ने कमरा बंद कर बेड पर चढ़ कर फंदे पर लटक कर जान दे देदी। कुछ देर बाद जब पुष्पा देवी ने मुस्कान से बात करने के लिए फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। कई बार कॉल करने के बाद भी जब मुस्कान से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने उसके बाबा अहिबरन को फोन लगाया।
विज्ञापन
इस पर बाबा ने घर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। खटखटाया तो वह खुला नहीं। पड़ोसियों से मदद ली और फिर पड़ोस की छत से लोग घर में घुसे। किशोरी का शव दुपट्टे के लगे फंदे पर लटका हुआ था। आत्महत्या की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस गृह क्लेश व परीक्षा गड़बड़ होने के एंगल से जांच कर रही है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।