फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Intercity will not run to Lucknow for a month.

Etawah News: एक माह के लिए लखनऊ तक नहीं जाएगी इंटरसिटी

Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Intercity will not run to Lucknow for a month.
इटावा। लखनऊ स्टेशन पर ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक का निर्णय लिया गया है। लखनऊ से संचालित होने वाली ट्रेनों को ऐशबाग से संचालित किया जाएगा। इसमें इटावा जंक्शन से होकर चलने वाली लखनऊ-आगरा इंटरसिटी ट्रेन शामिल है। ट्रेन के लखनऊ से आठ किमी पहले आवागमन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर ट्राफिक एवं पॉवर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 12180/79 आगरा फोर्ट- लखनऊ - आगरा फोर्ट) इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक ट्रेन शामिल है। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा है। कार्य के चलते इस ट्रेन को 19 जनवरी से 22 फरवरी तक अप-डाउन में ऐशबाग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन ऐशबाग से अपराह्न 3:55 पर चलेगी। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सात बजकर 18 मिनट पर आती है। सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एक माह तक कार्य के चलते इसको ऐशबाग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ जाने वाले यात्रियों को ऑटो या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed