{"_id":"9d201714b62e39785a727e5d6ded21d8","slug":"intended-to-serve-as-neurosurgeons-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरो सर्जन बनकर देश सेवा का इरादा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरो सर्जन बनकर देश सेवा का इरादा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलता के लिए किसी सुविधा की आवश्यकता नहीं होती है। सीपीएमटी की परीक्षा में 71वीं रैंक पाकर यह कर दिखाया है इटावा के विकास राजपूत ने। जिले का नाम रोशन करने वाले इस मेधावी छात्र का इरादा न्यूरो सर्जन बनकर देश सेवा का है।
विज्ञापन
सराय दयानत निवासी विकास राजपूत को विज्ञान का मॉडल बनाने पर दस हजार रुपये के पुरस्कार से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय विभाग से सम्मानित किया जा चुका है।
‘अमर उजाला’ से बात करते हुए विकास ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी के समय लगातार छह से आठ घंटे तक पढ़ाई की थी। उसने अपनी सफ लता का श्रेय माता-पिता क ो देते हुए बताया कि कक्षा छह के बाद से ही वह कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
विकास ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इसक बाद हाईस्कूल की परीक्षा में भी उसने 88.5 फ ीसदी अंक अर्जित किए थे। इलेक्ट्रीसिटी प्रोम अलगी के आधार पर मॉडल बनाने पर उसे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग से 10 हजार का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विकास के पिता राजेश राजपूत एक व्यवसायी है और मां शीला गृहणी। विकास का कहना है कि उसे माता-पिता का सदैव सहयोग मिला है उनकी प्रेरणा से ही सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि विकास को ‘अमर उजाला’ की ओर से भी 2013-14 में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस का पुरस्कार मिल चुका है।
विकास की रुचि संस्कृति में भी तमाम प्रतियोगिताओं में उसने विजेता का स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा उसके पास एनसीसी का भी ए सर्टीफिके ट है। विकास की सफ लता के बाद से घर परिवार में जश्न का माहौल है।