{"_id":"646e514e36b12bd64d008839","slug":"instructions-to-rectify-deficiencies-in-a-week-etawha-news-c-12-1-251934-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक सप्ताह में कमियां सुधारने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक सप्ताह में कमियां सुधारने की हिदायत
Wed, 24 May 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 24 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27::::विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी। संवाद
एक सप्ताह में कमियां सुधारने की हिदायत क्रासर
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विभागों की समीक्षा की
- सभी वेलनेस सेंटरों पर कनेक्शन कराने के निर्देश, मनमानी करने वाली फसल बीमा कंपनी पर कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी। उन्होंने कमियों को एक सप्ताह में सुधारने की हिदायत दी। साथ ही डीएम से सभी विभागों के दावों की क्रास जांच कराने के भी आदेश दिए।
प्रेरणा सभागार में हुई दोपहर लगभग दो बजे शुरू हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग, मनरेगा, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, कृषि विभाग, पशु धन, बेसिक शिक्षा, टैबलेटमार्ट फोन वितरण समेत सभी योजनाओं का क्रियान्वयन की समीक्षा की। सीएमओ से जिले में संचालित वेलनेस सेंटरों की जानकारी की। कहा कि सभी जगहों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर जरूर तैनात होने चाहिए। उन्होंने सभी वेलनेस सेंटरों पर बिजली कनेक्शन न होने की जानकारी पर नाराजगी जताई। कहा कि जब बिजली नहीं तो वहां लगे कंप्यूटरों पर कैसे काम हो सकेगा। बिजली विभाग के एसई को एक महीने में कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से सभी सीएचसी और पीएचसी का हाल पूछा। कहा कि यहां सभी मशीनें चलती होनी चाहिए। साथ ही सीएचसी स्तर पर प्रसव के अलावा अन्य ऑपरेशन भी अवश्य होने चाहिए। निर्देशित किया कि कोई भी चिकित्सक का पद खाली न रहे। डीपीओरओ बनवारी सिंह को को सभी सामुदायिक शौचालयों में पानी और बिजली का कनेक्शन मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि आरएन सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना में जो कंपनियां मनमानी कर रहीं है उन्हें चिह्नित करके कार्रवाई करें। पेंशनरों के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 12, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के व्यक्तिगत शौचालयों पांच लाभार्थियों को चाबी सौंपी। 10 लाभार्थियों को टेबलेट और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। 25 लाभार्थियों को बीज वितरण किया गया।
-- -- -- -- -- -- -