{"_id":"5eef8bd18ebc3e431f7ff813","slug":"instructions-for-keeping-goerment-syllabus-books-etawha-news-knp566802375","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय समिति ने पाठ्य पुस्तकों का किया सत्यापन, रखरखाव और वितरण को लेकर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय समिति ने पाठ्य पुस्तकों का किया सत्यापन, रखरखाव और वितरण को लेकर दी जानकारी
फोटो संख्या 29 जिला स्तरीय समिति ने पाठ्य पुस्तकों का किया सत्यापन
- फोटो : ETAWHA
Link Copied
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2020-21 के लिए जिले में भेजी गई पाठ्य-पुस्तकों का रविवार को जिला स्तरीय समिति ने सत्यापन किया। उनके रखरखाव व वितरण के बारे में जानकारी की और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की पढ़ेगा इंडिया-बढ़ेगा इंडिया व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हर जिले में पाठ्य-पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है। सत्र 2020-21 के लिए पाठ्य-पुस्तकों को हर जिले में भेजा जा चुका है। जिनके रख-रखाव एवं प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिले के अधिकारियों की है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति ने रविवार को कार्यालय पहुंचकर नमूनी के आधार पर पुस्तकों की जांच कर भौतिक सत्यापन किया। जिला स्तरीय समिति में उपजिलाधिकारी सदर सिद्घार्थ, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिग्विजय सिंह, डायट प्रवक्ता प्रमलेश पाल शामिल रहे। पाठ्य पुस्तक प्रभारी बेसिक शिक्षा कुलदीप यादव से समिति के अधिकारियों ने जानकारी कर उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।