{"_id":"5dc6fd668ebc3e5b02424a76","slug":"inspection-etawha-news-knp5248439180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया
विज्ञापन
भरथना में निर्माणाधीन पार्क का नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने निरीक्षण किया
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद के अधीन निर्माणाधीन पार्क का नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का सुझाव दिया।
कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा (टाटा स्कूल के पीछे) वार्ड पांच में नगर पालिका परिषद भरथना पार्क का निर्माण करवा रही है। नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पौधों के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए कहा कि पार्क में फलदार, छायादार व बेलदार पौधे निकट भविष्य में आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने नायब तहसीलदार को बताया कि पार्क में फब्बारा, वाटर हार्वेस्टिंग, प्रकाश आदि की व्यवस्था करा दी गई है। साथ ही युवाओं के दौड़ने व बुजुर्गों के टहलने के लिए पक्के ट्रैक का निर्माण भी करा दिया गया है। ओपन जिम, बच्चों के खेलने के लिए अत्याधुनिक झूले व खिलौनों के साथ बुजुर्गों के बैठने के लिए समुचित साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीन-चार माह के अंदर नगर पालिका प्रशासन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क जनता को समर्पित करेगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, सदर लेखपाल अर्जुन सिंह चैहान, मंटू मिश्रा, लिपिक संतोष यादव, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।