फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Infectious diseases are spreading through dengue domination, waterlogging and dirt

Etawah News: गांवों में डेंगू हावी, जलभराव और गंदगी से फैल रहे संक्रामक रोग

Fri, 29 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Infectious diseases are spreading through dengue domination, waterlogging and dirt
इटावा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू को लेकर हालात ठीक नहीं है। अब कई नए क्षेत्रों में डेंगू का असर देखने को मिल रहा है। इसमें नया नाम महेवा क्षेत्र के गांव उझियानी का जुड़ गया है। इसके अलावा नगला हुलासी व शहर से सटा लुहन्ना है। इन क्षेत्रों से डेंगू के लक्षण वाले मरीज सामने आ रहे। जबकि दो महीने पूर्व बीमारी फैलने के बाद महेवा क्षेत्र के गांव मुकुटपुर में भी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। गंदगी अभी भी व्याप्त है। सैफई मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में गुरुवार तक इटावा के छह मरीज हैं। अब तक 181 संदिग्ध, 76 डेंगू मरीज निकले
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में तीन अगस्त से लेकर 28 सितबर तक किट से हुई डेंगू जांच में 181 संदिग्ध मरीज निकल चुके हैं। जबकि डेंगू की एलाइजा जांच में डेंगू के 76 कन्फर्म मरीज निकल चुके हैं। इनमें जिला अस्पताल की एलाइजा जांच में 53 व सैफई मेडिकल कॉलेज में 23 डेंगू मरीज निकल चुके हैं। पिछले साल एलाइजा जांच में 104 डेंगू मरीज मिले थे। जबकि संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या करीब 300 थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरुवार को दो नए संदिग्ध डेंगू मरीज भर्ती किए गए। अब कुल मरीजों की संख्या 10 है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इनमें गांव तुला का नगला, निवाड़ीकला, पिलखर, बकेवर, जसवंतनगर, मुखरामपुर, कांकरपुर, चितभवन आदि शामिल हैं। इनमें उझियानी के मां और बेटा एक ही वार्ड में भर्ती हैं। उझियानी की उर्मिला देवी ने बताया कि पांच दिन से उनका पुत्र जॉली बुखार आने और डेंगू जांच में डेंगू की रिपोर्ट आने के बाद से भर्ती हैं। उसके बाद चार दिन से वह भी भर्ती हैं। बताया कि गांव में गंदगी है, उनके अलावा भी गांव में कई लोग बीमार हैं, पर झोलाछापों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुटपुर की पप्पी देवी ने बताया कि दो महीने पहले गांव में जब बीमारी फैली थी, तब कुछ जगहों पर मच्छरों को मारने के लिए दवा का छिड़काव कर साफ-सफाई की गई। लेकिन तब दिखाने के लिए की गईं। उसके बाद से कुछ नहीं हुआ।
गांव के नगेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं कही जा सकती है। बताया दो महीने पहले घर के सभी सदस्यों को डेंगू हो गया था। सभी का इलाज प्राइवेट कराया था। सरकारी अस्पताल में इलाज क्यों नहीं कराया के सवाल पर कहा कि वहां कोई व्यवस्था नहीं है।

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ- साथ गांवों में दवा वितरण का कार्य कर रहीं है। गांव उझियानी में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजेंगे। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराएंगे। -डॉ.गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed