फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Increased trouble of passengers due to cancellation of Northeast and Mahananda Express

पूर्वोत्तर व महानंदा एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 17 Aug 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Thu, 17 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Increased trouble of passengers due to cancellation of Northeast and Mahananda Express
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
बिहार और असम में बाढ़ का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर एक्सप्रेस (नार्थ-ईस्ट) और महानंदा एक्सप्रेस पर पड़ा है। ये ट्रेनें 14 अगस्त से लेकर 17 अगस्त रद्द चल रहीं हैं। ऐसी स्थिति में जिन यात्रियों ने काफी समय पूर्व इन दोनों ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए थे, वह रिजर्वेशन रद्द कराने में लगे हैं। इससे रेलवे को राजस्व हानि उठानी पड़ रही है। ये ट्रेनें कब तक रद्द रहेंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी मिल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असम की ओर जाने वाली 12506 डाउन और 12505 अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं। इनमें 400 किलोमीटर से कम दूरी पर यात्रा करना प्रतिबंधित है। यह सुपरफास्ट ट्रेन असम की राजधानी गुवाहाटी को जाती हैं। असम में कामाख्या देवी का मंदिर होने से ज्यादातर लोग इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। यह ट्रेन बिहार होकर जाती है। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन है 18484 डाउन और 18483 अप महानंदा। यह ट्रेन भी 14 अगस्त से लेकर अब तक दोनों ओर से रद्द है।
विज्ञापन


इस ट्रेन से आरक्षण कराने वाले अब आरक्षण रद्द करा रहे हैं। यह ट्रेन बिहार को जाने वाली मुख्य ट्रेन है और काफी संख्या में लोग इससे आसपास के स्टेशनों के लिए भी सफर करते हैं और लंबी दूरी के लिए आरक्षण कराते हैं। लेकिन अब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को 42 एवं 15 तथा 16 अगस्त को 32-32 एवं 17 अगस्त को 40 आरक्षित टिकट रद्द किए जा चुके हैं। कुल मिलाकर इसकारण से रेलवे को करीब 70 हजार रुपये की क्षति उठानी पड़ी है। यह दोनों ट्रेन आगे कब तक रद्द रहेंगी, इसकी जानकारी रेल अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed