फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Increase beds and ensure oxygen supply

ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्वित कराने के डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Increase beds and ensure oxygen supply
फोटो संख्या 32- विकास भवन के सभागार में बैठक करतीं जिलाधिकारी श्रुति सिंह - फोटो : ETAWHA
जिलाधिकारी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कोविड अस्पतालों की व्यवस्था और इलाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने अधिकारियों को ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति सुनिश्चित कराने, कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाने, अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्था करने और आरटीपीसीआर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों को समय से मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएं।
नियमित दूरभाष पर संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए। सीएमओ से कहा कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की क्षमता को बढ़वाएं। अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर नजर रखी जाए। कहीं पर ऑक्सीजन की कमी न होने पाए,जीवन रक्षक दवाइयां मरीजों को समय से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की स्थिति की निरंतर जानकारी की जाए। फल व सब्जी मंडियों में मास्क की अनिवार्यता तथा कोविड प्रोटोकॉल के लिए प्रचार प्रचार भी हो।
जिले में ऑक्सीजन के अभाव के बीच एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया है कि रविवार को गाजियाबाद से ऑक्सीजन के दो टैंकर इटावा आ जाएंगे। अभी ऑक्सीजन की कमी नहीं है टैंकरों के आने तक काम चल जाएगा।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार खत्री ने शनिवार को डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल जाकर कमरे में बंद रखे वेंटिलेटर चालू करवाए। अधिशाषी अभियंता राहुल बाबू ने बताया सभी वेंटिलेटर सामान्य और क्रियाशील पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed