फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Incautan tierras de gngsters por valor de dos millones de rupias

गैंगस्टर की दो करोड़ की जमीन जब्त

Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Incautan tierras de gngsters por valor de dos millones de rupias
सैफई (इटावा)। चकनगर ब्लॉक प्रमुख के पति गैंगस्टर शिवकिशोर यादव पर पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई का चाबुक चलाया गया है। गैंगस्टर की सोमवार को दो करोड़ रुपये की जमीन जब्त की गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम चकरनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार और बिठौली थाना प्रभारी सुरेश कुमार दल बल के साथ गैंगस्टर के गांव सैफई थाना क्षेत्र के हैवरा पहुंचे, जहां करीब तीन घंटे तक पुलिस की चली कार्रवाई में गैंगस्टर शिवकिशोर यादव के नाम छिमारा मौजा में 19 लाख 44 हजार कीमत की जमीन पर जब्ती के आदेश का बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन

गैंगस्टर शिवकिशोर यादव की पत्नी चकरनगर ब्लाक प्रमुख, भाई गैंगस्टर बृजकिशोर यादव और मां माया देवी के नाम हैवरा मौजा में एक करोड़ 88 लाख 37 हजार रुपये की जमीन पर जब्त की गई है। इससे पूर्व में भी गैंगस्टर शिवकिशोर यादव के करोड़ों रुपये के वाहन और चकनगर में स्थित एक मकान को पहले ही जब्त किया जा चुका है। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि डीएम के आदेश पर जब्तीकरण की कार्रवाई कराई जा रही है। इसी के तहत ही सोमवार को उनकी जमीनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गैंगस्टर के पैतृक मकान का नहीं होगा जब्तीकरण
गैंगस्टर शिव किशोर यादव का हैवरा कोठी पर पैतृक मकान है, जिसको जब्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एक मकान हैवरा गांव में बना हुआ है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख बताई गई है। इसके लिए पुलिस अभी प्रशासनिक अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कहते नजर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed