फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In the investigation of fire in New Delhi Darbhanga Clone Express and Vaishali Express forensic team took samp

साजिश का सच आएगा सामने: बिहार की दो ट्रेनों में आग लगने की घटना की जांच हुई तेज, फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

Mon, 20 Nov 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 08:48 PM IST
सार

प्रत्येक कोच से तीन तरह के नमूने लिए। इनमें डिजिटल वाटर, सीसीएस-2 और एससी टोन के नमूने शामिल हैं। जांच के लिए इन नमूनों को प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा।

विज्ञापन
In the investigation of fire in New Delhi Darbhanga Clone Express and Vaishali Express forensic team took samp
फोरेंसिक टीम ने कोच से लिए नमूने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले 15 नवंबर को नौ घंटे के अंदर नई दिल्ली से बिहार जा रही दो ट्रेनों में हादसे में क्षतिग्रस्त हुए कोचों से सोमवार को आगरा से आई फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।

विज्ञापन

सोमवार को आगरा से आई चार सदस्यीय टीम दोपहर दो बजे के बाद जंक्शन स्टेशन पहुंची। आते ही टीम के सदस्य प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के जरिए स्टेशन के दूसरी ओर उतरने के बाद प्लेटफार्म नंबर सात पर जले खड़े स्लीपर कोचों के पास पहुंचे। उन्होंने क्लोन एक्सप्रेस के तीन स्लीपर, एक दिव्यांग कोच व वैशाली एक्सप्रेस के एक कोच में गहन छानबीन की। इसके बाद पांचों कोच से तीन-तीन नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक कोच से तीन तरह के नमूने लिए। इनमें डिजिटल वाटर, सीसीएस-2 और एससी टोन के नमूने शामिल हैं। जांच के लिए इन नमूनों को प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। दूसरी ओर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आगरा फोरेंसिक विभाग की जांच टीम में वैज्ञानिक अधिकारी अजय शुक्ला के अलावा वैज्ञानिक अशोक यादव व अशोक कुशवाहा तथा फोटोग्राफर धर्मेंद्र शामिल रहे। साथ ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम, स्टेशन अधीक्षक पूरन मल मीना के अलावा आरपीएफ व जीआरपी के सुरक्षा बल उपस्थित रहे। जांच कार्य करीब एक घंटे चली।

विज्ञापन

दोनों ट्रेनों के स्लीपर व दिव्यांग समेत पांच कोचों में आग लगने की घटना के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक शैलेष निगम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस की विवेचना एसआई लल्लन प्रसाद वर्मा व नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस की विवेचना एसआई सत्यपाल सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed