{"_id":"6293bbbd42dbea040e63b129","slug":"in-the-case-of-student-s-death-the-hands-of-the-police-are-empty-etawah-news-knp699578068","type":"story","status":"publish","title_hn":":छात्रा की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
:छात्रा की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में 39 दिन पहले छेड़छाड़ से तंग आकर जान देने के मामले में पुलिस अभी तक नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
शहर के एक मुहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद सुपर टेट की तैयारी के लिए पक्का तालाब के पास कोचिंग में जाती थी। युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर 22 अप्रैल को जहर खा लिया था। दो दिन बाद इलाज दौरान सैफई मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई थी। छात्रा की मां ने थाना कोतवाली में पड़ोस के रहने वाले तीन सगे भाइयों, विष्णु, कुनाल और शिवा सोनी निवासी बरहीपुरा व जॉनी भदौरिया, आलोक भदौरिया के खिलाफ कोचिंग जाते समय रास्ते में परेशान करने और विभिन्न नंबरों से गंदे मैसेजे कर परेेशान करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही 20 अप्रैल की रात घर में घुसकर पुत्री के साथ मारपीट करने आ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी शिवा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी अन्य चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीजीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की है।
भिंड में मिली थी आरोपियों की लोकेशन
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि छात्रा की खुदकुशी के मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दो टीमें बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं। बीते दिनों आरोपियों की लोकेशन मध्य प्रदेश के भिंड और ग्वालियर में मिली थी, इस पर टीम को वहां भेजा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रा के घर से बरामद सुसाइड नोट और बिसरा रिपोर्ट को जांच के लिए लखनऊ एफएसएल भेजा है। इसकी एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है।