फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In the case of rigging, gram panchayat is on the news

धांधली के मामले में ग्राम पंचायत सुर्खियों पर

Mon, 18 Nov 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
In the case of rigging, gram panchayat is on the news
फोटो संख्या 22 - बरालोकपुर में अधूरे पड़े शौचालय में जांच के बाद फिर शुरू होने लगा काम - फोटो : ETAWHA
अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे। यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब विकास खंड बसरेहर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरालोकपुर के अपात्र शौचालय और आवास पाने में सफल रहे। वहीं , पात्र इससे वंचित रह गए। मलखान सिंह दिवाकर, प्रमोद कठेरिया, भूरे यादव ने बताया प्रधान ने अपने चहेते लोगों को शौचालय व आवास दे दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत कागजों पर शौचालय बनाकर गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया। कई ग्रामीणों को शौचालय के नाम पर महज पीली ईंटों को देकर कागजों पर पूरा दिखा दिया।
विज्ञापन

कई माह से ग्राम पंचायत बरालोकपुर सहित उसके अंतर्गत आने वाले गांव लोकपुरा व इरैन में शौचालय अधूरे पड़े हुए थे। ग्रामीणों को शौचालय कागजों पर मिल गए, लेकिन हकीकत में गरीब महिलाएं व बच्चे जवान बेटियां खेतों में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालय व आवास की जांच के लिए टीम को पंचायत में भेजा। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरालोकपुर की दो विधवाओं हरभेजी कठेरिया व लडै़ता देवी से आवास दिलाने के नाम पर 2000 से 4000 तक ले लिए गए थे। आवास के नाम पर उन्हें ठेंगा दिखा दिया।
खबर प्रकाशित होने के बाद महिलाओं से आवास की जांच करने पहुंची टीम ने पूछताछ की। डिप्टी आयुक्त बृजमोहन सिंह ने विधवा महिलाओं को प्राथमिक विद्यालय में बुलाकर पूछताछ की। इस संबंध में डिप्टी आयुक्त बृजमोहन सिंह ने बताया कि जांच करके रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर 19 नवंबर को सुबह 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सभी फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। बैठक में 30 नवंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में होने वाली महारैली में भाग लेने व जाने की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed