फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   in Spiritual Holi Pushpwarsha by helicopter

आध्यात्मिक होली में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

Wed, 04 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
in Spiritual Holi Pushpwarsha by helicopter

जयगुरुदेव की जन्मस्थली खितौरा में पहली बार हो रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक होली सत्संग मेला की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आध्यात्मिक होली में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। मेला स्थल को 31 सेक्टर और छह जोन में बांटा गया है। पंकज जी महाराज मथुरा से बुधवार को खितौरा पहुंचेंगे। उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


तीन दिवसीय आध्यात्मिक होली सत्संग में कई प्रांतों से बाबा के भक्त आना प्रारंभ हो गए हैं। कुछ श्रद्धालु ट्रेन से 5 मार्च को इटावा एवं भरथना पहुंचेंगे। जहां से खितौरा पहुंचाने के लिए भक्तों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं पंकज महाराज बुधवार को मथुरा से अपनी शाकाहार सदाचार जन जागरण शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए इटावा आएंगे।
विज्ञापन


जहां उनका प्रथम स्वागत जसवंतनगर में किया जाएगा। इसके बाद वह अपने भक्तों के काफिला के साथ नगर आगमन करेंगे। खितौरा ट्रस्ट द्वारा इटावा में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा द्वारा लोगों को शाकाहार सदाचार के लिए जागरूक किया जाएगा। मेला संयोजक चरन सिंह एवं राजेंद्र भसीन ने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक होली सत्संग में 6 मार्च का नजारा देखने वाला होगा। पहली बार इस गांव में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति मिल चुकी है। विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 856 कॉटेज के अलावा 18 वीवीआईपी कॉटेज बनाए गए हैं।


सत्संग में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के भक्तों ने अभी से डेरा जमा लिया है। जबकि सैकड़ों श्रद्धालु विशेष ट्रेन से इटावा एवं भरथना में उतरेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा स्थल को भी तीन भागों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि पंकज महाराज के लिए 48 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed