फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In overtaking, the bus fell into the ravine on the banks of the river

ओवरटेक करने में बस नदी के किनारे खड्ड में गिरी

Tue, 07 Jul 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
In overtaking, the bus fell into the ravine on the banks of the river
फोटो संख्या 16 अन्हैया नदी पुल के मोड़ के पास खड्ड में गिरी बस और आसपास जमा ग्रामीण - फोटो : ETAWHA
बिधूना मार्ग पर तेज रफ्तार से ओवरटेक करती प्राइवेट बस अन्हैया नदी के किनारे खड्ड में गिर गई। गनीमत रहीं बस में यात्री नहीं थे, हादसे में बस के चालक के मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

भरथना-बिधूना मार्ग पर बहारपुर गांव के पास अन्हैया नदी पुल के मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हादसा हुआ। ट्रैवल एजेंसी की बस को भरथना निवासी चालक पवन कानपुर स्थित वर्कशॉप पर मरम्मत कराने ले जा रहा था।
विज्ञापन

बस में कोई सवारी नहीं थी। सूचना पर पहुंचे ट्रैवल एजेंसी के एजेंट रामलला दुबे ने बताया कि चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की।
उसी चक्कर में वह संतुलन खो बैठा और बस सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी।
चालक पवन के मामूली चोट लगने पर उसकी मरहम पट्टी कराकर घर भेज दिया है। परिचालक बच गया। हादसा होने पर आसपास क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed