फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In Etawah, the loving couple killed themselves after being cut off from the train, the mutilated bodies found on the track

इटावा में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, पटरी पर मिले क्षत-विक्षत शव

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Etawah, the loving couple killed themselves after being cut off from the train, the mutilated bodies found on the track
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। रामनगर फाटक के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे प्रेमी युगल ने हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। शाम को गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे परिजनों ने शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस सुबह करीब छह बजे इटावा स्टेशन से गुजरी । पश्चिमी आउटर के रामनगर फाटक से करीब 100 मीटर आगे प्रेमी युवक ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। चालक ने वायरलेस के जरिये स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसी बीच टहलने निकले लोगों ने पटरी पर पड़े क्षत विक्षत शव देकर जीआरपी और आरपीएफ को खबर दे दी।
विज्ञापन

जीआरपी ने शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया। शाम को परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मृतकों के फोटो दिखाए। युवक की शिनाख्त मोहल्ला चौगाना निवासी विमल कुमार (21) पुत्र रमेश चंद्र और किशोरी की पहचान पटेल नगर मानसी (17) पुत्री रामबरन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बीफार्म का और मृतका इंटर की थी छात्र
मृतक विमल के दोस्त ने बताया कि मृतका मानसी इंटर की छात्रा थी। वहीं मृतक जसवंतनगर के एक कॉलेज से बी फार्म कर रहा था और प्रथम वर्ष का छात्र था। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी।

स्टेशन के बाहर स्टैंड में खड़ी मिली बाइक
मंगलवार सुबह जब जीआरपी को सूचना मिली कि युवक और किशोरी के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं। उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला की युवक की बाइक रेलवे स्टेशन के बाहर साइकिल स्टैंड पर खड़ी है। जीआरपी थाना प्रभारी नौशाश्रमद ने बताया कि सुबह चार से साढ़े चार के बीच बाइक को स्टैैंड पर खड़ा किया था। दोनों पैदल ही रामनगर फाटक की ओर गए थे। रामनगर फाटक कैसे पहुंचे इसके लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक। संवाद

स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक। संवाद- फोटो : ETAWAH

मानसी, फाइल फोटो। संवाद

मानसी, फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

विमल कुमार, फाइल फोटो। संवाद

विमल कुमार, फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed