फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In Etawah, the former head was killed in a land dispute.

इटावा में जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान की बांका मारकर हत्या

Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
In Etawah, the former head was killed in a land dispute.
सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र के लाडमपुर गांव में बुधवार रात खेत पर गए पूर्व प्रधान की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात ने मौके पर जाकर जांच की। परिजनों ने हीरापुर के ग्रामीण पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

लाड़मपुर निवासी पूर्व प्रधान रामकिशन (65) पुत्र गंगाराम बुधवार शाम पास के गांव महोटी में दावत में गए थे। परिजनों के अनुसार, करीब आठ बजे वह दावत से लौटकर खेत पर पौध देखने चले गए। इस बीच घात लगाए लोगों ने उन पर फरसे से हमला कर दिया। सिर पर फरसा का वार होने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और अधिकारियों को हत्याकांड की सूचना दी। एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड लेकर पहुंच गए। परिजनों ने एक्सप्रेसवे के पास पड़ी जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। एसपी देहात ने बताया कि परिजन जमीन के विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के एग्रीमेंट को लेकर था विवाद
पूर्व प्रधान का हीरापुर गांव के एक ग्रामीण से एक्सप्रेसवे के पास पड़ी जमीन पर एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, आरोपी कई बार धमकी दे चुका था। बुधवार को मौका पाकर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed