साइकिल मैराथन के तीन प्रतिभागी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल मैराथन के तीन प्रतिभागी रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे पहले एसएसपी चौराहे पर मोहित पुत्र सुदेराम निवासी अहलादपुर थाना बसरेहर संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
इसके बाद सिविल लाइन थाने के पास प्रशांत पुत्र रामनरेश निवासी कुशैली थाना चौबिया साइकिल से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे भी जिला अस्पताल भेजा। अनुज पुत्र रामनाथ निवासी नगला केहरी थाना सैफई की साइकिल अन्य प्रतिभागियों की साइकिल से भिड़ गई. वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। इसके अलावा भी कई प्रतिभागी रास्ते में गिरे पर जीत की उम्मीद में फिर खड़े होकर साइकिल चलाने लगे।
दरोगा सहित सात पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
साइकिल मैराथन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पर एक दरोगा सहित सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है औरैया के सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए वहां के एसपी से कहा गया है। जबकि पीएसी के तीन सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट से कहा गया है।
एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि साइकिल मैराथन के दौरान रूट पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। सैफई के अंदर बीएसएनएल चौराहे के करीब एक डीसीएम प्रतिभागियों को क्रास कर निकल गई। इससे कई प्रतिभागी लड़खड़ा गए थे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने काफी नाराजगी जताई थी। उन्होंने चंदगीराम स्टेडियम में समापन कार्यक्रम के दौरान डीआईजी नीलाब्जा चौधरी से पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा था।
इसके बाद सैफई स्थित बीएसएनएल दफ्तर के पास तैनात रहे सहसों थाने के दरोगा सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। औरैया पुलिस और पीएसी के तीन-तीन सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए एसपी और कमांडेंट को लिखा गया है।