फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Improve, otherwise the entire market will be closed from 29

व्यापारियों को मिला एक और मौका, 31 तक ट्रायल

Wed, 22 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Improve, otherwise the entire market will be closed from 29
फोटो संख्या 10 दुकान पर बिना मास्क लगाए खरीदारी करते लोग - फोटो : ETAWHA
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दो दिन के लिए ट्रायल पर खोले गए पूरे बाजार में दूसरे दिन बुधवार को भी अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी मिली।
विज्ञापन

डीएम और अफसरों ने बाजारों के निरीक्षण के बाद व्यापारियों को चेताया कि यही हालात रहे तो बाजार बंद कर पुरानी प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी।
हालांकि इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को एक मौका और देते हुए ट्रायल को 29 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
डीएम जेबी सिंह और सीडीओ राजा गणपति आर बुधवार को बाजारों के निरीक्षण पर पहुंचे तो वहां पर लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना ही खरीदारी करते नजर आए। इस पर डीएम ने दुकानदारों से नियमों का पालन करवाने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कराएं। बिना मास्क लगाए लोगों को सामान नहीं दें और दुकान के सामने खड़ा न होने दें।
विज्ञापन

हालांकि जिलाधिकारी के तेवर देख कर दुकानदारों को यकीन नहीं हुआ कि वे ट्रायल की समय सीमा को आगे बढ़ाएंगे।
लेकिन, जिला प्रशासन ने 29 जुलाई तक बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। 29 जुलाई तक के फीडबैक के बाद बाजार किस प्रकार खोलने है इस पर विचार किया जाएगा। प्रशासन के फैसले का व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने दुकानदारों से ट्रायल के दिनों में खुलने वाले बाजार में किसी तरह की अव्यवस्था न फैले इसका भी पूरा ख्याल रखें। ऐसे में व्यापारी संगठनों की जिम्मेदारी बनती है कि वह भी दुकानदारों पर नजर रखें जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने जिला प्रशासन से शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कहा है कि शहर के प्रमुख चौराहे नौरंगाबाद , साबितगंज , रामगंज ,तहसील चौराहा, राजागंज चौराहे पर पुलिस व्यवस्था लगाने और प्रमुख बाजारों से त्योहार तक चार पहिया ठेले वालों को निर्धारित वेंडर जोन में शिफ्ट कर दें।
ऐसा करने से न बाजार में भीड़ दिखेगी और न ही जाम लगेगा। व्यापार मंडल समय-समय पर बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों से माक्स लगाने व अतिक्रमण न करने की अपील करता रहेगा। इस दौरान माक्स का वितरित भी कराया जाएगा।

दुकान संपर्क अभियान में संरक्षक मनीष जैन, सदाशिव श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा, प्रत्यूष वर्मा, अंचल अग्रवाल, गुरुभेज सिंह भेजा, मनीष गुप्ता, गोरखनाथ वर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, संतोष सोनी, रजनी सिंह, रजनी राजावत आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed