{"_id":"a4580ec6c0b37cbbe6a2f3a01ca97212","slug":"impressive-debut-the-agra-taj-car-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दि आगरा ताज कार रैली का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दि आगरा ताज कार रैली का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी की ब्राडिंग के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और मोटर स्पोर्ट्स क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में दि आगरा ताज कार रैली-2015 का शानदार आगाज शनिवार को हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नहीं आने पर रैली को सांसद डिंपल यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली इटावा के बीहड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए करीब चार सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए रविवार को आगरा पहुंचेगी। रैली में उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव ने 2005 में इटावा में लायन सफारी की प्रस्तावना तैयार की थी। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में यह काम पूरा नहीं हो पाने के बाद सीएम अलिखेश यादव ने उनके ड्रीएम प्रोजेक्ट पर दिलचस्पी दिखाई। इसी के तहत यमुना के बीहड़ में लॉयन सफारी का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
अब इस ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की ओर से लॉयन सफारी की ब्राडिंग की जा रही है। टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए 80 कारों के काफिले के साथ कार रैली निकाली गई। इसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झंडी दिखानी थी, लेकिन अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की कमी न खले, इसलिए उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव अपने बच्चों के साथ लॉयन सफारी पहुंचीं और दोपहर करीब ढाई बजे झंडी दिखाकर रैली को आगरा के लिए रवाना किया।
कार रैली लॉयन सफारी से होते हुए उदी मोड़, चकरनगर, कंधेसीधार, यमुना पांटून पुल होते हुए मानिकपुर मोड़ के रास्ते दिल्ली-कानपुर नेशनल हाइवे होते हुए आगरा की ओर रवाना हुई। दो दिन में करीब 350 से 400 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए रैली रविवार को सिटी ऑफ ताज आगरा पहुंचेगी। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में रैली का विधिवत समापन होगा।
उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा रैली के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। जो पर्यटक आगरा में ताजमहल को देखकर वापस लौट जाते हैं उन्हें लॉयन सफारी की ओर आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।
पर्यटन बढ़ेगा तो प्रदेश का विकास भी होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री और हम सब पर्यटन के जरिए दूर की सोच लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने कहा इस इलाके की (चंबल घाटी) देश दुनिया में बदनामी की गई। इस बीहड़ी क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।
इससे पहले सेक्रेटरी टूरिज्म अमृत अभिजात ने रैली का उद्देश्य बताया। कहाकि यह रैली हेरिटेज आर्क ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रमोशन पर प्रकाश डालेगी। कार रैली में अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रांतों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे, आईजी कानपुर आशुतोष पांडेय, सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव, राजपाल यादव, जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी राकेश सिंह, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक सुखदेवी वर्मा, विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, मोटर स्पोर्ट्स क्लब आगरा के हेमंत जैन सहित प्रदेश व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मोटर स्पोर्ट्स क्लब आगरा की ओर से मुख्य अतिथि सांसद डिंपल यादव को स्पोर्ट्स ट्राफी भेंट की गई। वहीं मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों ने पर्यटन विकास के कैलेंडर का भी विमोचन किया।