{"_id":"698e18b38d480793be00a971","slug":"ignoring-safety-standards-in-ohe-line-shifting-etawah-news-c-216-1-etw1002-137736-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ओएचई लाइन शिफ्टिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ओएचई लाइन शिफ्टिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन रेलवे ट्रैक के खंभा संख्या 1170/14-16 के पास ओएचई लाइन को इंसुलेटर और रॉड के सहारे नए पोल पर शिफ्ट करने का कार्य गुरुवार को किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्य के दौरान कई कर्मचारी ऊंचे ओएचई पोल पर बिना सेफ्टी बेल्ट और हेल्मेट के चढ़े नजर आए। रेलवे के नियमों के मुताबिक, ऊंचाई पर कार्य करते समय सेफ्टी बेल्ट, हेल्मेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य होता है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके।
लोगों का कहना है कि यदि इस तरह लापरवाही के बीच कोई हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी यह बड़ा सवाल है। रेल मार्ग जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कार्य के दौरान जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। रेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके। प्रयागराज पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। वह पता कर कार्रवाई कराएंगे।