फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "If there is no movement over false cases'

‘झूठे मुकदमे खत्म न होने पर होगा आंदोलन’

Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
"If there is no movement over false cases'
पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल को यह आभास हो गया है कि अब उनकी सरकार नहीं बन रही है। इसीलिए बौखलाकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी सदैव संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि भाजपा नेताओं से झूठे मुकदमे वापस न लिए गए तो पार्टी धरना प्रदर्शन तथा अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन



वह रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता मनीष यादव समेत कई कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता मनीष यादव पतरे व उनके भाई डॉ. बृजवीर सिंह यादव, चाचा होमसिंह प्रधान व उनके अन्य परिजनों पर चौबिया थाने में झूठा मामला दर्ज कर फंसाया गया, जिस पर हाईकोर्ट से स्टे है। भाजपा नेता व उनके परिजन पर पहले भी हमले हो चुके है।
विज्ञापन



इसके अलावा कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन झूठे मामलों को तत्काल समाप्त किया जाए। भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने कहा कि 24 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता छबिनाथ कठेरिया पर सपा समर्थित कुछ लोगों ने मारापीटा व जान से मारने की नीयत से फायर किया था। उसकी रिपोर्ट थाने में नहीं लिखी गई, तब भाजपा कार्यकर्ता ने न्यायालय द्वारा मुकदमा लिखाए जाने की कार्यवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता छबिनाथ कठेरिया व बीडीसी सदस्य पति संजीव यादव के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक अशोक दुबे, विकास भदौरिया, डा. बृजवीर सिंह यादव, शिवाकांत  चौधरी, सौरभ पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed