{"_id":"69de8b8d6ade36577806bfd4","slug":"if-the-constitution-is-discussed-we-will-fight-on-the-streets-shivpal-etawah-news-c-216-1-etw1012-141073-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान पर बात आई तो सड़कों पर उतरकर करेंगे संघर्ष : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान पर बात आई तो सड़कों पर उतरकर करेंगे संघर्ष : शिवपाल
Wed, 15 Apr 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 23 आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल महापुरूषों की झांकियां। संवाद
जसवंतनगर/बकेवर। संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। यह बात मंगलवार को मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, बकेवर में निकाली गई शोभायात्रा डॉ. आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। डॉ. बीआर अंबेडकर समाज सेवा समिति ने डॉ. आंबेडकर के गुणगान किए। इस दौरान चेयरमैन विवेक यादव, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूरन सिंह, विनय दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भरथना। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोहल्ला बालूगंज में शोभायात्रा निकाली गई। उप्र किसान सभा ऊमरसेंडा में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेता अनिल दीक्षित ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा को प्रेमशंकर बाबू, शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू, रामदास, दुर्गविजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बार एसोसिएशन ने आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष हरिशचंद्र पांडेय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर को पुष्प अर्पित कर नमन किया। अधिवक्ता महावीर सिंह यादव, राजकुमार तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सुदामा लाल दोहरे, श्रीकृष्ण निराला, सुरेश यादव मौजूद रहे। मोहल्ला गिरधारीपुरा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डॉ. श्रीकृष्ण, देवेंद्र कुमार यादव, सुरेन्द्र बाबू, मनोज कुमार, जयपाल सिंह, रोहित कुमार, रंजीत लाला, कोमल कुमार, विनोद कुमार, राजवीर सिंह, जीतू आदि मौजूद रहे। वहीं कोठी गांव के पास संत प्रेमदास बाबा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। जयंती समारोह में श्रीधर, राजवीर, सौरव कुमार, अटल बिहारी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।