फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   if people give 225 seats then we will stop dictatership

जनता 225 सीटें दें तो तानाशाही खत्म करेंगे

Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
if people give 225 seats then we will stop dictatership
छात्राओं को शिवपाल सिंह यादव ने बांटी सिलाई मशीनें। - फोटो : अमर उजाला

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को एसएस मेमोरियल महाविद्यालय ताखा में इफ्को के बीज विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि 2017 के चुनाव में अगर यूपी की जनता ने 403 सीटों में 225 सीटें सपा को दे दीं तो तनाशाही शासन खत्म कर देंगे।

विज्ञापन

पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का नोट बंदी का फैसला जनता के हित में नहीं है। पहले पांच सौ का नोट आता तो किसान बाजार से कुछ सामान तो खरीद पाता। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण पर विशेष जोर दिया। इफ्को की ओर से शीशपाल सिंह ने किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने महाविद्यालय की छात्राओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, ध्रुव कुमार यादव, राज्य मंत्री उमेश दीक्षित, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, पूर्व सांसद  प्रेम दास कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव लोकदल, राजकुमार चक्रवर्ती, राधेश्याम यादव, गौतम मिश्रा, राजेश अग्निहोत्री, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मीपति वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed