फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If electoral bond corruption had happened in any other country, the government would have gone: Ram Gopal Yadav

इलेक्टोरल बाॅन्ड का भ्रष्टाचार किसी अन्य देश में होता तो चली जाती सरकार : रामगोपाल यादव

Mon, 18 Mar 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
If electoral bond corruption had happened in any other country, the government would have gone: Ram Gopal Yadav
सैफई। इलेक्टोरल बाॅन्ड का भ्रष्टाचार अगर दुनिया के किसी देश में होता तो सरकार चली जाती। इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया की किसी देश में नहीं हुआ है। यह बात रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर बात करते हुए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि लोगों को डरा कर धमकाकर ईडी ने रेड की। कंपनियों ने बचने के लिए 400 करोड़ रुपये चंदा दे दिया। एक नहीं ऐसे बहुत कंपनी हैं। टनल कंपनी ने 1500 करोड़ रुपये चंदा दिया। एक सवाल के जवाब में रामगोपाल ने कहा कि अभी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बीजेपी असत्य भाषण करके जनता को बहका रही है। दावा किया कि हमारा गठबंधन इस बार भाजपा की 40 सीटें उत्तर प्रदेश में कम कर देगा।
विज्ञापन

उन्होंने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता की गिरफ्तारी पर कहा कि सत्ताधारी दल के पास ईडी पूछताछ के लिए नहीं जाती है। सिर्फ विपक्ष के पास जा रही है। पेयजल योजना पर उठाए सवाल उठाए हुए कहा कि हजारों करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में नगीना सीट पर चंद्रशेखर को टिकट नहीं दिया गया है? इस पर कहा कि मुझे तो नहीं लगता है कि उन्होंने अखिलेश से कोई टिकट मांगा हो। समान नागरिक आचार संहिता पर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कानून लाने वाले लोगों को यह नहीं पता है कि दुनिया में कोई कानून किसी कम्युनिटी की मान्यताएं तोड़ नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed