{"_id":"61363ba38ebc3e21370738ac","slug":"if-deposit-ratio-is-less-no-increment-etawah-news-knp650529982","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा अनुपात कम मिलने पर शाखा प्रबंधकों की वेतन वृद्घि रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा अनुपात कम मिलने पर शाखा प्रबंधकों की वेतन वृद्घि रुकेगी
विज्ञापन
फोटो संख्या 25- जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को प्रतीक चिंह देते महाप्रबंधक कुलदी?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल की आखिरी बैठक सोमवार को सूत मिल परिसर स्थित मुख्य कार्यालय में हुई। जिसमें बैंक अध्यक्ष विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सहकारी बैंक की इटावा औरैया की कुछ शाखाओं में जमा अनुपात में कमी आई है।
दोनों जिलों की तीन तीन बैंक शाखाओं को चिह्नित कर लें। उनके शाखा प्रबंधक की वार्षिक वेतनवृद्धि अस्थायी रूप से रोक दें। तीन महीने के अंदर यदि वे जमा अनुपात में सुधार कर लेते हैं तो ठीक है अन्यथा उनकी वेतनवृद्धि स्थायी रूप से अवरुद्ध कर दें।
बैठक में सहकारी बैंक के खाताधारकों के लिए 5000 ईएमबी चिप बेस्ड एटीएम कार्ड बनवाने और बैंक मुख्यालय शाखाओं के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदे जाने को मंजूूरी दी गई। संचालक मंडल का कार्यकाल 28 सितंबर को समाप्त हो रहा है। बैंक के महाप्रबंधक
विज्ञापन
कुलदीप सिंह और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुनील यादव ने अध्यक्ष शिवपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, रवींद्र नाथ भटेले सहित सभी संचालक मौजूद रहे।
इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नाम लगातार 33 वर्षों तक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड है। वे पहली बार वर्ष 1988 में सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद लगातार इस पद पर चुने जाते रहे। उनके कार्यकाल में
जिला सहकारी बैंक ने तमाम उपलब्धियां हासिल की। बैंक की इटावा औरैया की शाखाओं को नेट वर्किंग से जोड़ा गया। खाताधारकों को एटीएम कार्ड दिए गए। बैंक की अपनी एटीएम मोबाइल भी ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। इसके अलावा सहकारी बैंक के अपने एटीएम भी लगे हैं। सबसे बड़ा काम सहकारी बैंक के नए मुख्यालय के निर्माण का हुआ। अति आधुनिक वातानुकूलित भवन उनके कार्यकाल में ही बना।